प्रयागराज : लारेब के हमले में घायल हरिकेश के बेबस पिता को मदद की दरकार, सीएम योगी से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगम नगरी में बीटेक छात्र लारेब हाशमी द्वारा जिहादी नारे लगाते हुए इलेक्ट्रिक सिटी बस  कंडक्टर पर जानलेवा हमले का मामला सुर्खियों में है। घायल बस कंडक्टर हरिकेश के इलाज के लिए उसके गरीब और भी बेबस पिता को आर्थिक मदद की दरकार है। आर्थिक रूप से परेशान पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बेटे के इलाज के लिए गुहार लगाई है। 

घायल बस कंडक्टर के पीड़ित पिता राम शिरोमणि कहना है कि उनके पास बेटे के इलाज के लिए पैसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा है।  उनके पास इलाज के लिए अब पैसे नहीं हैं। पैसे की मदद न मिलने के कारण वह अपना खेत बेचकर बेटे का इलाज कराने की तैयारी में है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनके पास ढाई से तीन बीघा जमीन है। वह किसी तरह से कर्ज लेकर 60 हजार से ज्यादा बेटे के इलाज में लगा चुके हैं। 

बता दें कि घायल हरिकेश को सोमवार आईसीयू वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अब स्थिति में सुधार भी है। राम शिरोमणि और उनकी पत्नी बेटे के इलाज में हो रहे खर्च को लेकर काफी परेशान हैं। पिता ने बताया कि एसआरएन अस्पताल में मुफ्त दवाएं नहीं मिल रही हैं। परिवहन निगम के साथी कंडक्टरों ने आर्थिक मदद की सहायता की थी। उससे कोई तक इलाज का खर्च संभाला गया। घायल बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां फूलपत्ती देवी गृहणी है। परिवार में दो बेटियां भी हैं।  हरिकेश ही घर का अकेला कमाने वाला सदस्य है जो इलेक्ट्रिक सिटी बस में संविदा पर कंडक्टर के रूप में कार्य कर रहा था।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : राज्य विश्वविद्यालय परीक्षा में 534 परीक्षार्थी अनुपस्थित

संबंधित समाचार