प्रयागराज : सांसद ने समाप्त कराया महाविद्यालय एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बीते  25 नवंबर से चल रहा आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया। सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की जाँच कराने का आश्वासन देते हुए धरना खत्म कराया। उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए हृदय त्रिपाठी, आशीष दूबे ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। 

बता दें कि परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के प्रबंधकों में व्यापक रोष था। इसको लेकर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए थे। धरने में प्रबंधक दीपक सिंह पटेल, अखिलेश मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, दीपक केशरवानी, तरुणेश मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह,संजय पटेल राहुल सिंह इस्तियाक़ अहमद आदि सम्मिलित रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : लारेब के हमले में घायल हरिकेश के बेबस पिता को मदद की दरकार, सीएम योगी से लगाई गुहार

संबंधित समाचार