बरेली: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दीवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को सुभाषनगर के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में कीर्तन दीवान सजाया गया। इसमें कुलदीप सिंह ने गुरु नानक साहिब की वाणी का कथा विचार सुनाया।

चंडीगढ़ से आए रागी जत्थे के हरप्रीत सिंह ने गुरु नानक साहिब की वाणी ''रंग रता मेरा साहिब, रब रहिया भरपूर'' का कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी दशमेश सिंह ने अरदास करके कीर्तन दीवान का समापन किया।

इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चला। मिठाई के साथ प्रसाद वितरण किया गया। कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल और महासचिव परदमन सिंह ने प्रभात फेरी में सेवा करने वालों को सम्मानित किया। इस मौके पर संरक्षक सुरिंदर जीत सिंह छाबड़ा, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह,हरप्रीत सिंह गोलू,हरभजन सिंह मोंगा, भूपिंदर सिंह, मिंटू चावला, रवि अरोरा, मिक्की जोहार,अमरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: अधिवक्ता पहुंचा एसएसपी ऑफिस, डॉक्टर के बेटे-बेटी समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप 

संबंधित समाचार