India Tour of Sri Lanka : जुलाई-अगस्त 2024 में श्रीलंका का दौरा करेगी भारतीय टीम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। खराब दौर से जूझ रहे श्रीलंका क्रिकेट और उसके मेजबान प्रसारक के लिए अच्छी खबर है कि भारतीय टीम 2024 जुलाई अगस्त में छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला खेलने यहां आएगी । बोर्ड ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

सरकार के दखल के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका क्रिकेट पर प्रतिबंध लगा दिया है और अंडर 19 विश्व कप भी अब श्रीलंका की बजाय दक्षिण अफ्रीका में होगा। राष्ट्रीय टीमों (महिला और पुरूष) को हालांकि द्विपक्षीय श्रृंखलायें खेलने श्रीलंका आने की अनुमति है। 

श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जारी अगले साल के कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम जुलाई अगस्त में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी । श्रीलंकाई पुरूष टीम को 2024 में 52 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं जिनमें दस टेस्ट, 21 वनडे और 21 टी20 शामिल है। श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र का हिस्सा है । इसके अलावा नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट खेलने हैं। 

ये भी पढ़ें : IND vs AUS : तीसरे टी20 मैच में मिली हार के लिए Ruturaj Gaikwad ने ओस को ठहराया जिम्मेदार, जानिए क्या बोले? 

संबंधित समाचार