रायबरेली : पड़ोसियों ने चाकूओं से बोला हमला, दूल्हा समेत 6 घायल - जिला अस्पताल रेफर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। दुल्हन को विदा कराकर घर लौटे दूल्हा समेत परिवार के 6 सदस्यों पर पड़ोसियों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। घटना में  दूल्हा व उसके पिता समेत अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।वहीं पांच लोगों  को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी हमलावर मौके से फरार है। 

गोरही मोहल्ला निवासी राहुल प्रजापति पुत्र द्वारिका प्रसाद की मंगलवार को शादी थी। राहुल की बारात गोरही मोहल्ला से दरैला पनाह नगर को गई थी। बुधवार दोपहर बारात दुल्हन को विदा करा कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले राम आसरे के घर के सामने धान का पैरा लदी गाड़ी खड़ी थी। रास्ते में पैरा लदी गाड़ी खड़ी होने की वजह से बारात को निकलने में दिक्कत हो रही थी। जिसका राहुल समेत अन्य रिश्तेदारों ने रास्ते में खड़ी गाड़ी खड़ी को हटाने के लिए कहा था।जिसको लेकर दोनो पक्षो में कहासुनी शुरू हो गई तभी विपक्षी संजीत पुत्र रामआसरे राजन, रंजीत, प्रमोद सहित अन्य लोगों ने दूल्हा समेत उसके परिवार पर चाकुओं से  ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

हमले में दूल्हा राहुल समेत आधा दर्जन से अधिक घराती और बरती गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।जहां से पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी  श्याम कुमार पाल ने बताया की आरोपितों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। सभी आरोपी मौके से फरार है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : चापड़ के हमले से घायल कंडक्टर हरिकेश के शरीर पर लगे 35 टांके

संबंधित समाचार