मुरादाबाद: नाबालिग ने की जिद तो करवाने लगे शादी, पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नाबालिग बच्चों ने शादी की जिद की तो परिजन भी उनके आगे झुक गए। चुपचाप बालक की नानी के घर में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई। फेरे होने से पहले किसी ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दे दी। आनन-फानन में टीम पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नाबालिग बच्चों ने शादी की जिद की तो परिजन भी उनके आगे झुक गए। चुपचाप बालक की नानी के घर में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई। फेरे होने से पहले किसी ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दे दी। आनन-फानन में टीम पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस अपराध बताते हुए हड़काया तो परिजन बैकफुट पर आ गए। हालांकि वह बच्चों की जिद् का हवाला देते हुए शादी कराने की बात कहते रहे। पुलिस का सख्त रवैया होने पर दोनों पक्ष ने बालिग होने तक शादी न करवाने का लिखित आश्वासन दिया।

मामला मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर ढक्का का है। किसी ने चाइल्ड लाइन के कार्यालय पर फोन क्षेत्र में बाल विवाह होने की सूचना दी। फोन करने वाले ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं और इसी मोहल्ले में रहते हैं। कई दिनों से दोनों की शादी की चर्चा थी। जिसकी तैयारियां भी बालक की नानी के घर पर चल रहीं थी। मंगलवार को शादी होनी है। सूचना पर टीम मझोला थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई। बताते हैं कि जब टीम पहुंची तो शादी की अधिकतर तैयारियां पूरी हो चुकी थी।

टीम के साथ पुलिस को देखकर सभी के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दोनों जिद् कर रहे थे, जिस कारण शादी करने को तैयार हो गए। दोनों के परिजन उम्र संबंधी कोई प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उनको जमकर हड़काया। बाद में लिखित में गलती मानने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज मोहित काजला के अलावा श्रद्धा सिन्हा शर्मा, नईम पाशा , शाहनवाज आलम, नीतू सक्सेना, मयंक गोयल और फेहनाज आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार