रामपुर: किशोरी का अपहरण करने के मामले में युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। किशोरी का अपहरण करके ले जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि उसकी बहन 29 नवंबर को घर पर अकेली थी।

इस दौरान गांव का ही रहने वाला विशाल मौका पाकर उसके घर में घुस गया। उसके बाद ग्रामीण की बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। बाद में थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- रामपुर: किसान नेता की गिरफ्तारी पर भड़के किसानों ने कोयला टोल प्लाजा का किया घेराव

 

 

संबंधित समाचार