उप्र: बहराइच में पेड़ से टकराई कार, चार की मौत, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच-सीतापुर रमपुरवा के निकट बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि हरिद्वार से सिद्धार्थ नगर के तेतरा बाजार जा रही कार में 10 लोग …

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच-सीतापुर रमपुरवा के निकट बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि हरिद्वार से सिद्धार्थ नगर के तेतरा बाजार जा रही कार में 10 लोग सवार थे। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गये। जहां दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। शेष को अस्तपाल ले जाया गया। कार सवार हरिद्वार से वापस सिद्धार्थ नगर जिले के तेतरी थाना के पुरानी नौगढ़ गांव अपने घर जा रहे थे।

संबंधित समाचार