मिर्जापुर: भूख से तड़पता बच्चा पहुंचा चौकी, दहाड़े मारकर रोते हुए बोला- तीन दिन से कुछ नहीं खाया...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर से ऐसा मामला सामने आया है कि जिसे आप पढ़ेंगे तो अपने आंसू नहीं रोक सकेंगे। यहां पर एक सात साल का बच्चा जब भूख बर्दाश्त नहीं कर सका तो उसने पुलिस चौकी में शरण ली। बच्चा जैसे ही पुलिस चौकी पर पहुंचा तो दहाड़े मारकर रोने लगा।

पुलिसकर्मियों ने जब बच्चे को रोता देखा तो उसने रोने का कारण पूछा तो बच्चे ने बताया कि उसकी मां बीमार है और वो तीन दिनों से भूखा है। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने पहले तो प्यार से उसे खाना खिलाया फिर घर पहुंचकर उसकी मदद की। 

जिले के चुनाव तहसील के पटिहटा इलाके के रहने वाले बच्चे को जब भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो वो इमियाचट्टटी पुलिस चौकी पहुंच गया। यहां पहुंचकर बच्चा दहाड़े मारकर रोने लगा तो प्रभारी दिलीप गुप्ता ने उसके रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वो तीन दिनों से भूखा है, और उसकी मां बीमार हैं, जिस पर दरोगा उसके घर पहुंच गए और बच्चे के खाने का इंतजाम तो किया ही उसकी आर्थिक मदद भी की। 

बच्चे ने बताया कि उसके पिता का निधन तीन साल पूर्व हो चुका है। उसकी मां मानसिक बीमार हैं। दोनों के पास आवास नहीं हैं और वो काली जी के मंदिर में एक कमरे में रहते हैं। चौकी प्रभारी दिलीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे के लिए खाने का इंतजाम किया गया है। गांव के प्रधान से भी बच्चे की मदद के लिए कहा गया है। 

यह भी पढ़ें: 69000 शिक्षक भर्ती : मायावती ने सरकार से उठाई ये बड़ी मांग, BSP कार्यालय पर अभ्यर्थियों ने किया था प्रदर्शन

संबंधित समाचार