प्रयागराज : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में राजेंद्र मिश्रा बने अध्यक्ष, पंकज संयुक्त मंत्री निर्वाचित
प्रयागराज, अमृत विचार। जनपद न्यायालय प्रयागराज में गुरूवार को एल्डर कमेटी की देखरेख में अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हो गया। शाम 4 बजे तक हुई मतगणना में राजेंद्र मिश्रा रज्जू को अध्यक्ष चुना गया। वही संयुक्त मंत्री के पद पर पंकज सिंह चुने गए। जनपद न्यायालय में जम कर नारे लगे।
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना गुरुवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। एल्डर कमेटी के चैयरमैन नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि सुबह नौ बजे से कोर्ट में मतगणना शुरु करा दी गयी थी। सुरक्षा के बीच मत पत्रों की गिनती शुरु कराई गयी। सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर राजेंद्र मिश्रा रज्जू और संयुक्त मंत्री पद पर पंकज सिंह को चुना गया। मतगणना कक्ष में किसी को प्रवेश नही दिया गया है। लगभग चार बजे तक मत पत्रों को छांट लिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़ है। बीच-बीच में नारे लग रहे हैं। मतगणना के दौरान कोई बवाल न हो इसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को बैरिकेडिंग कर घेर दिया गया है। अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियो के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नही दिया गया है।
ये भी पढ़ें -केंद्रीय टीम को मिला सात शत्रु संपत्तियों का ब्यौरा, नगर निगम ने सौंपी रिपोर्ट - होगी नीलामी
