लखनऊ: स्मार्ट सिटी के अधिकारी की कुर्सी पर बैठे युवक की फोटो वायरल, बना चर्चा विषय
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित स्मार्ट सिटी के दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी की कुर्सी पर एक युवक के बैठने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी चर्चा पूरे स्मार्ट सिटी के दफ्तर में हो रही है। बताया जा रहा है यह युवक ड्राइवर है और इस तरह की हरकत अक्सर करता ही रहता है लेकिन अधिकारियों के मुंह लगे होने कारण इस ड्राइवर पर कार्रवाई नहीं होती। हालांकि अमृत विचार इस फोटो की पुष्टि नहीं करता है।
लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी के दफ्तर में जो युवक सीईओ की कुर्सी पर बैठा है। यह फोटो वायरल होने के बाद खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुर्सी पर बैठने का फोटो खुद युवक ने अपने वॉट्सएप स्टेटस वॉल पर लगा था। जिसको स्मार्ट सिटी के दफ्तर में खूब देखा गया। जिसके बाद वायरल फोटो चर्चा का विषय बन गया। स्मार्ट सिटी के एक एम्पलाई ने अपना नाम ने बताने की शर्त पर बताया कि यह युवक स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों पर अपना दबदबा बना रखा है। इसलिये कोई कुछ भी बोलता नहीं है।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की टक्कर में चार की दर्दनात मौत
