बलिया : भतीजी से रेप के आरोप में चाचा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले के एक गांव में एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी के साथ 29 नवंबर की रात उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को आरोपी अखिलेश यादव (28 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बलिया की एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

ये भी पढ़ें -UP Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, अनुपूरक बजट पर आमने-सामने होंगे सीएम योगी और अखिलेश

संबंधित समाचार