कतर-मिस्र की मध्यस्थता में गाजा पट्टी में संघर्ष विराम पर बातचीत जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यरूशलेम। कतर और मिस्र की मध्यस्थता में गाजा पट्टी में संघर्ष विराम पर इजरायल और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के बीच बातचीत जारी है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से दी।

 इससे पहले दिन में, इजरायली रक्षा बलों ने कहा कि हमास ने मानवीय संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसने इजरायल को युद्ध फिर से शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

 वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार देर रात कहा था कि दोनों पक्ष आठवें दिन के लिए अस्थायी मानवीय विराम बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ताजा संघर्ष विराम की समयसीमा आज सुबह स्थानीय समयानुसार सात बजे समाप्त हो गई।

ये भी पढ़ें:- ईरान ने जमानत पर रिहा हुए रैपर को फिर से जेल भेजा, जानिए वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज