अयोध्या : स्कूल के निकट खोद दिया बेतरतीब गड्डा, बच्चों के सामने संकट
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी में हो रहे निर्माण कार्यों के बीच उदया चौराहे से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर शुक्रवार को बेतरतीब ढंग से गड्डा खोद पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। सुबह जब इस मार्ग पर स्थित दो स्कूलों के बच्चे पहुंचे तो वो रास्ते पर बड़ी मुश्किल से निकल सके।
स्थानीय लोगों की तरफ से इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई है। लोगों का कहना है कि ठीक छोटे बच्चों के स्कूल कनक किड्स के सामने खोद गया गड्ढा हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय अशोक कुमार ने बताया कि पाइप लाइन भी ढंग से नहीं बिछाई जा रही है। जिससे बच्चों के साथ लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कनक किड्स निदेशक डॉ संजय तिवारी ने बताया कि प्रशासन को पत्र भेजा गया है। वहीं निर्माण एजेंसी आर एंड सी के इंजीनियर प्रदीप शुक्ला ने बताया कि सीवर चैम्बर दुरुस्त किए जाने के कारण खोदाई की गई है। सोमवार तक गड्ढे पाट दिए जायेगें। बताया कि खोदाई स्थल पर एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें -रामनगरी में पर्यटकों की सहभागी बनेगी अयोध्या : एक सुखद यात्रा
