प्रयागराज : रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा - तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर रहे लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने मौके पर तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। 

सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास स्थित रेस्टोरेंट में गुरुवार देर रात पुलिस ने छापा मारा तो वहां हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने मौके से दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रेस्टोरेंट मालिक को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छापा मारने वाली टीम में दरोगा जय अंबिका पासवान और सुमन यादव के साथ ही पूजा देवी, रिंकू कुमार और अश्विनी यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -बहराइच : ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने जिले भर में दिया धरना

संबंधित समाचार