कासगंज: ऑपरेशन जागृति की सफलता के लिए हर संभव किए जाएं प्रयास

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

कासगंज, अमृत विचार। पुलिस कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आपरेशन जागृति के अंतर्गत 30 नवंबर तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। एएसपी एवं यूनीसेफ की टीम ने अब तक किए कार्यों की प्रशंसा की। एएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को अभियान को हर संभव सफल बनाने के निर्देश दिए। कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार का यह अहम अभियान है। इसे जोर-शोर से चलाया जाए।
 
एएसपी जितेंद्र दुबे कहा कि ऑपरेशन जागृति अभियान का उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं और युवतियों को उनके अधिकार और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि सरकार के इस अभियान को हर संभव सफल बनाया जाए। साइबर हिंसा को लेकर व अन्य अपराधों केा लेकर महिलाओं को जागरूक किया जाए।

सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला कल्याणकारी एवं सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी जाए। विद्यालयों में जाकर छात्राओं के साथ काउंसिल करें। एएसपी ने अधिकारियों से कहा कि अभियान में शिथिलता पर कार्यवाही की जाएगी। सीओ सदर अजीत चौहान, महिला कल्याण अधिकारी रितु सिरोही सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक 
एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को गंजडुंडवारा के हरनारायण इंटर कॉलेज मतें ऑपरेशन जागृति के तहत अभियान चलाया गया।

मिशन जागृति की टीम ने बालक व बालिकाओं एवं महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्प लाइन नंबर डायल 112,1076,1090,1930,1098,102,108  व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी देकर उसका लाभ उठाने की अपील की गई।

ये भी पढे़ं- कासगंज के लाडलों ने उत्तरकाशी में कर दिया कमाल, सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने में दो रैट माइनर्स की रही अहम भूमिका

 

संबंधित समाचार