मुंबई की कंपनी ने तिरूमला तिरुपति देवस्थानम को कीं पांच करोड़ रुपये मूल्य की पवन टर्बाइन दान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुपति। तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के आधिकारिक संरक्षक तिरुपति तिरुमला देवस्थानम को बसों और चिकित्सा सुविधाओं के लिए धन के अलावा पांच करोड़ रुपये के पवन ऊर्जा उपकरण प्राप्त हुए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई की एक कंपनी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीटीडी को पांच करोड़ रुपये मूल्य की 800 किलोवाट बिजली उत्पन्न करने वाली पवन टर्बाइन दान कीं।

विश विंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा दान की गईं टर्बाइन प्रति वर्ष 18 लाख यूनिट बिजली उत्पन्न करेंगी और इससे मंदिर प्रबंधन की सालाना एक करोड़ रुपये बचत होगी। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ए. वी. धर्मा रेड्डी ने शुक्रवार को उन स्थानों का दौरा किया, जहां टर्बाइन स्थापित की जाएंगी। टीटीडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “सरकार से मंजूरी मिलने के बाद बिजली उत्पादन शुरू किया जाएगा।”

ये भी पढ़ें - SC ने गांधी परिवार के आयकर आकलन मामले की सुनवाई 13 दिसंबर तक की स्थगित 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता