लखनऊ : UP विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, शीत सत्र का समापन
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस आशय का एक पत्र विधानसभा प्रमुख सचिव की तरफ से जारी किया गया है। बता दें कि यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से 01 दिसंबर के बीच संचालित हुआ। जिसमें सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट पेश किया गया। सदन में सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को बजट पर चर्चा की गई।
.jpg)
ये भी पढ़ें -UP Assembly Winter Session : अखिलेश यादव पर बरसे CM Yogi, शायराना अंदाज में दिया करारा जवाब
