प्रतापगढ़: वेन्यू कार से रोडवेज बस की भिड़ंत के मामले में डेन्टर व उसकी बेटी के बाद मासूम बेटे की भी हो गई मौत, कोहराम
प्रतापगढ़। कुण्डा प्रतापगढ़ मार्ग पर सराय आनादेव के पास गुरुवार रात रोडवेज बस और वेन्यू कार में टक्कर हो गई थी। कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। जिसमें कार चला रहे डेंटर व उनकी पुत्री की मौत हो गई थी। इलाज के दौरान डेन्टर के बेटे की भी शुक्रवार को मौत हो गई। हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
सुलतानपुर नगर कोतवाली के गभड़िया निवासी मो. इमरान (42) डेंटर थे। वह अपनी पत्नी रुखसार (48) को उनके मायके जेठवारा लोकापुर छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जेठवारा थाना क्षेत्र के मैनाथी कुंवरि चंद्रावती कालेज के सामने मोड़ पर गुरुवार देर रात रोडवेज बस और वेन्यू कार में टक्कर हो गई।
हादसे में गभड़िया सुलतानपुर के डेंटर इमरान व और उनकी बेटी आयशा की जान गई थी। शुक्रवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान बेटे अर्सलान (7 वर्ष) की भी मौत हो गई। तीन मौतों से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया की दर्दनाक हादसा हुआ है। शुक्रवार को तीसरी मौत इलाज के दौरान प्रयागराज में हुई है।
तेज रफ्तार ने ली तीन जिन्दगी
भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हादसे की सही वजह का पता नहीं चल सका है। रोडवेज चालक मिलने पर वजह सामने आ सकती है। हालांकि अधिकारियों के निरीक्षण व बस में रहे यात्रियों की माने तो हादसे के समय कार करीब 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से रही होगी।
यही वजह रही कि टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार झटके से कुछ दूर जाकर रुकी। उसे चला रहे इमरान की मौके पर उसमें पिसकर मौत हो गई। यही नहीं रोडवेज का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होना भी कार की बेकाबू रफ्तार की ओर इशारा करता है।
बरसात से सड़क पर फिसलन, घटनास्थल पर मोड़ भी वजह हो सकती है। जांच चल रही है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे की वजह की विस्तार से जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बहराइच: परियोजना निदेशक की तहरीर पर पैक्सपेड अभियंता पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस, सरकारी धन के गबन का है आरोप
