VIDEO : शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का गाना 'फस जाईब दोसरा से' रिलीज 

VIDEO : शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का गाना 'फस जाईब दोसरा से' रिलीज 

मुंबई। गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का गाना फस जाईब दोसरा से रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत 'फस जाईब दोसरा से' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही है। 

वीडियो में दिख रहा है कि माही श्रीवास्तव शानदार हवेली में सखियों के साथ शौक-श्रृंगार किए नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि 'राजा जी हो तोहरी रहनिया, देखि देखि डहकेला कनिया, अरे घन हमर रंग ना घोटाता, लागेला जहर लेखा पनिया, सवती पटवेला बाड़ा रोकड़ा से, तू जाके फँसबा जे ओकरा से, हमहू फसब कवनो छोकड़ा से...वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'फस जाईब दोसरा से' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।  शिवानी सिंह ने इस गाने को गाया हे।

इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, संगीतकार प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

खुशबू तिवारी केटी और लवली काजल का गाना 'हम हई शेरनी' रिलीज 
मुंबई। गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री लवली काजल का गाना 'हम हई शेरनी' रिलीज हो गया है। भोजपुरी गाना 'हम हई शेरनी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खुशबू तिवारी केटी ने गाया है जबकि गाने में लवली काजल ने अभिनय किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत 'हम हई शेरनी' को अरविन्द आर्यन ने लिखा है, विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

ये भी पढ़ें : 'मैरी क्रिसमस' को सबसे मुश्किल फिल्म मानती हैं कैटरीना कैफ, बोलीं- अनुभव शानदार रहा