अमरोहा : पालिकाध्यक्ष व जिलाधिकारी ने किया अहिंसा पथ का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। नगर पालिका ने जोया रोड की सुन्दरता बढ़ाने के इरादे से अहिंसा पथ निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष शशि जैन व जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने किया। शहर के जोया रोड पर नगर पालिका ने नगर की सुन्दरता बढ़ाने के इरादे से अंहिसा पथ की शुरूआत की गई। 

अमरोहा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डा. ब्रजेश कुमार ने बताया कि नगर की सुन्दरता को बढ़ाने के इरादे से पेड़-पौधे लगाये जा रहे हैं। लाइटों से रास्तों की सुन्दरता बढ़ाने काम किया जा रहा हैं। इसके तहत अंहिसा पथ का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि अंहिसा पथ पर लाइटों से जगमग फव्वारा भी लगाया गया है। इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: गिरफ्तारी के डर से मुस्लिम ने उठाया आत्मघाती कदम

संबंधित समाचार