बरेली: पुजारी पर हमला करने वालों के करीब पहुंची पुलिस
बरेली, अमृत विचार। बारादरी के बजरिया इनायत खां मंदिर में लूट नहीं हुई थी, बल्कि पुजारी पर प्रेम प्रसंग में हमला हुआ था। बारादरी पुलिस ने इसका दावा किया है। पुलिस हमलावरों के करीब पहुंच गई है।
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं एक युवती से भी महिला पुलिस ने जानकारी जुटाई है।हकीम चोखेलाल मंदिर के पुजारी गिरीश बाबू (65) पर गुरुवार रात 2.30 बजे दो हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया था।
पुजारी ने पुलिस को बताया था कि दो बदमाश मंदिर में लूट के इरादे से घुसे और 22 हजार रुपये लूटकर भागने लगे, जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल होकर जब वह गिर गए तो आरोपी मंदिर की छत से कूदकर भाग गए। चौकी इंचार्ज जगतपुर बलवीर सिंह के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है।
हालांकि अभी पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस एक आरोपी को तलाश कर रही है। आरोपी छत से कूद कर भागा था, जिससे उसके बाएं पैर में चोट लग गई है। वह शहर से बाहर बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - बरेली: 'मानको का हवाला देकर किया जा रहा टेंपो चालकों को परेशान', विरोध प्रदर्शन कर निकाली रैली
