संभल : बंदर को बचाने में पलटा टेंपो, एक की मौत आठ गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बबराला से टेंपो में सवार होकर बहजोई की ओर आ रही थीं सवारियां, बहजोई बबराला मार्ग स्थित थाना धनारी के निकट  हादसा

बहजोई/संभल, अमृत विचार। बबराला से सवारियों लेकर बहजोई की ओर आ रहा टेंपो बंदर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 बबराला में स्टैंड से टेंपो चालक सवारियों को लेकर बहजोई की तरफ आ रहा था। नेशनल हाइवे पर धनारी के निकट  टेंपो के आगे अचानक बंदर आ गया। चालक ने बंदर को बचाने का प्रयास किया तो टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में टेंपो सवार प्रीति पत्नी टिंकू निवासी गांव आलपुर थाना बहजोई, माया पत्नी अवधेश निवासी गांव लखोरी, शबनम पत्नी शाहिद अली गांव बगड़ैर थाना धनारी, अवधेश पुत्र पातीराम गांव लखोरी, आशिया पुत्री शाहिद अली निवासी गांव बगड़ैर, सोमवती पुत्री अवधेश, उसकी बहन आशु व भाई हरवीर निवासी गांव लखोरी गंभीर रूप से घायल हो गये।

वहीं फूल सिंह पुत्र नन्हे निवासी गांव अर्जुनपुर खुर्द थाना बहजोई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस 108 से घायलों को उपचार के लिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हालत गंभीर देख जिला अस्पताल  रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें:- संभल:  गन्ना लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी

संबंधित समाचार