लखनऊ: बिजली बंद कर घर में घुसे हमलावरों ने युवक का गला दबाया, शोर मचाया तो भाग निकले बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में रात को बिजली बंद कर घर में घुसे हमलावरों ने युवक का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। न्यू हैदरगंज निवासी ओम प्रकाश गौतम ने बताया कि 8 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे अचानक बिजली गुल हो गयी।

वह वाशरूम जाने लिए दरवाजा खोलकर बाहर निकले। इसी दौरान न्यू हैदरगंज निवासी राजकुमार व तीन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। किसी तरह चंगुल से निकलने पर शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

पीड़ित ने बताया कि सुबह पता चला कि आरोपियों ने हमला करने से पहले कटआउट निकालकर घर की बिजली गुल कर दी थी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि मामले में राजकुमार समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: साइबर सेल ने बैंक खाते में वापस कराये 1.79 लाख, पीड़ित ने ली राहत की सांस, जताया आभार!

संबंधित समाचार