लखनऊ: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, एक ट्रक सामान किया जब्त
लखनऊ। नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों पर अतिक्रमण के विरुद्ध शनिवार को अभियान चलाया। जोन एक के पार्क रोड स्थित चिड़ियाघर, हजरतगंज, लालबाग एवं अमीनाबाद क्षेत्र में अभियान चलाकर नो वेंडिंग जोन से दुकानें हटायीं। इसके अलावा सड़क पर खड़े वाहन भी जब्त किए। इस दौरान टीम ने एक ट्रक सामान जब्त किया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: गोदाम में घुसकर बदमाशों ने कर्मचारियों पर किया हमला, की लूटपाट, केस दर्ज
