लखनऊ: गोदाम में घुसकर बदमाशों ने कर्मचारियों पर किया हमला, की लूटपाट, केस दर्ज
लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र में करीब आधा सैकड़ा लाेगों ने टेंट हाउस के गोदाम में घुसकर यहां काम कर रहे कर्मियों पर हमला कर लूटपाट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। थाने में राजीव गांधी नगर निवासी रमन तलवार ने तहरीर दी।
बताया कि उसका तलवार टेंट्स के नाम से नवीकोट नंदरा में गाेदाम है। 1 दिसंबर की देर शाम अवध सिटी निवासी राजू सिंह कार से गोदाम के सामने पहुंचा। उसने गोदाम के सामने खड़ी कार हटाने को कहा तो मेरा ड्राइवर हटाने लगा। इसी दौरान राजू व उसके ड्राइवर ने मेरे चालक पर हमला कर दिया।
ड्राइवर जान बचाकर गोदाम में आ गया। तब तक राजू ने गाली-गलौज करते हुए असलहा व धारदार हथियारों से लैस करीब आधा सैकड़ा लोगों को बुला लिया। सभी ने गाेदाम में घुसकर कर्मियों से मारपीट की। विरोध करने पर तोड़फोड़ करते हुये लूटपाट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान, इस बार निशाने पर रहे भगवान धन्वंतरी, बताया काल्पनिक और मनगढ़ंत!
