स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान, इस बार निशाने पर रहे भगवान धन्वंतरी, बताया काल्पनिक और मनगढ़ंत!
लखनऊ। लगातार विवादों में रहने वाले सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार अशोक की लाट के बहाने भगवान धनवन्तरी पर ही विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखी और कहा- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, नई दिल्ली का राष्ट्रीय प्रतीक "अशोक की लाट" (लोगो) को हटाकर चार हाथ वाले काल्पनिक धन्वंतरि की फोटो (लोगो) लगाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने जहां एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया है।
वहीं दूसरी ओर मनगढ़ंत, काल्पनिक, अव्यवहारिक व अवैज्ञानिक फोटो लगाकर ढोंग, पाखंड व आडंबर को बढ़ावा भी दिया है जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। सरकार के इस निर्णय की घोर भर्तस्ना करता हूं।
बता दें कि इससे पूर्व दीपावली के मौके पर भी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने देवी लक्ष्मी को भी चार हाथों वाला काल्पनिक भगवान बता दिया था। इससे साथ ही पूर्व में भी वो विवादित बयान देने के लिए मशहूर रहे हैं।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, नई दिल्ली का राष्ट्रीय प्रतीक "अशोक की लाट" (लोगो) को हटाकर चार हाथ वाले काल्पनिक धन्वंतरि की फोटो (लोगो) लगाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने जहां एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया है वहीं दूसरी ओर मनगढ़ंत, काल्पनिक, अव्यवहारिक व अवैज्ञानिक फोटो लगाकर ढोंग,… pic.twitter.com/RXjjNuOwbU
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) December 2, 2023
यह भी पढ़ें: लखनऊ: बिजली बंद कर घर में घुसे हमलावरों ने युवक का गला दबाया, शोर मचाया तो भाग निकले बदमाश
