CM योगी के पहुंचने से पहले पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, मुख्यमंत्री के स्वागत में लगे पोस्टर बैनर भी फाड़े गये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। आज 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्लय में दिव्यांग छात्र-छात्राओं सहित सामान्य छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शुरू हो गया है। आज यहां अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम का आयेाजन किया जा रहा है  और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंने वाले हैं। हालांकि छात्रों ने उनके आने से पहले ही प्रदर्शन शुरू कर दिया, छात्रों का प्रदर्शन परिसर से लेकर सड़क तक देखने को मिल रहा है। छात्र-छात्रायें इतने आक्रोशित हैं कि विश्वविद्यालय की ओर से लगाये गये मुख्यमंत्री के स्वागत में पोस्टर बैनरों को भी फाड़ दिया है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

ik 2
छात्रों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में तैनात पुलिस बल वहीं नीचे पड़ा फटा पोस्टर- फोटो अमृत विचार

 

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। साथ ही यहां की प्रॉक्टर और कुलपति को भी हटाने की मांग की जा रही है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में समस्याओं का अंबार है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। छात्रों ने ये भी आरोप लगाया गया कि उनको घटिया भोजन मिलता है हॉस्टल में स्वच्छ पानी तक नहीं मिलता है। 

ty
भारी संख्या में विश्वविद्यालय में हंगामा कर रहे छात्र और पुलिस कर रही रोकने को प्रयास- फोटो अमृत विचार

 

ये भी पढ़े:-लखनऊ: डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आज फिर छात्रों ने गेट पर शुरू किया प्रदर्शन

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात