Video - लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर जीत-हार के दावों के बीच पसरा सन्नाटा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस ऑफिस पर सन्नाटा पसरा है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान में नतीजे लगभग जारी हो गए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा का रास्ता साफ़ हो गया है। तेलंगाना में कांग्रेस आगे है। जबकि मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को जारी किये जायेंगे। 

इस सबके बीच कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपस में हार-जीत के दावे करते दिखे। गौरतलब है कि देश में आम चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को सेमी फाइनल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा की जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और नेतृत्व को बड़ी वजह माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें -Assembly Election Results 2023 Live : BJP कभी आगे तो कभी कांग्रेस... छत्तीसगढ़ में फंसा गेम, मध्य प्रदेश-राजस्थान में भाजपा का रास्ता साफ

संबंधित समाचार