लखनऊ: सुविधा शुल्क लेने के आरोप में एलडीए का बाबू निलंबित, विभागीय जांच का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नामांतरण के नाम पर पैसा मांगने की जनता अदालत में आवंटी ने की थी शिकायत

लखनऊ, अमृत विचार। आवंटियों से नामांतरण के नाम पर धन उगाही करने वाले लखनऊ विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ लिपिक अरविंद कश्यप को उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने निलंबित कर दिया है। आवंटियों ने जनता अदालत में बाबू पर पैसा मांगने और सम्पत्ति की फाइलों से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करने की शिकायत की थी। 

उपाध्यक्ष ने बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है। प्रकरण की जांच कर विशेष कार्याधिकारी प्रिया सिंह 15 दिन में रिपोर्ट देंगी। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि आवंटी चेतन सक्सेना द्वारा कनिष्ठ लिपिक अरविंद कश्यप के खिलाफ शिकायत की गयी थी। 

चेतन सक्सेना के अनुसार अरविंद ने जानकीपुरम योजना के सेक्टर-जी स्थित भवन संख्या एलआईजी 45 का नामांतरण कराने के नाम पर उनसे ऑनलाइन म्यूटेशन फीस जमा कराने के साथ पूरा काम कराने के एवज में 20,000 रुपये की मांग की थी।

आरोप है कि 10,000 रुपये पेशगी लेने के बाद भी लिपिक ने काम नहीं करवाया। जांच में पाया गया कि कार्य विभाजन के अनुसार अरविंद कश्यप द्वारा सेक्टर-जी का कार्य देखा भी नहीं जा रहा था। इसके बावजूद लिपिक ने आवंटी को झांसा देकर घूस ली।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सर्राफा व्यवसायी पुत्र का शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार