अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सर्राफा व्यवसायी पुत्र का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

तारुन/अयोध्या, अमृत विचार। तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन बाजार के सर्राफा व्यवसाई अरुण सोनी के पुत्र आयुष सोनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शनिवार देर शाम थाना पूराकलंदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीवपुर के निकट एक अर्ध निर्मित मकान के पास ग्रामीणों ने शव देखा। 

पुलिस ने मृतक के जेब में बरामद आधार कार्ड से पहचान आयुष सोनी पुत्र अरुण सोनी रामपुर भगन के रूप में की। वहीं रविवार को परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। चौकी इंचार्ज रामपुर भगन अभिनंदन पांडेय ने  बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें;-लखनऊ: बदमाशों ने चाकू से हमला कर युवक से लूटे नगदी और गहने

संबंधित समाचार