बाराबंकी: लकड़ी के ठेके के मचान पर सो रहे युवक की नृशंस हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। देवा कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव में शनिवार रात अज्ञात लोगों ने एक 28 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गले पर ताबड़तोड़ प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारियों सहित कई थानों की फोर्स व डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाली देवा क्षेत्र की मित्तई चौकी अंतर्गत खेवली निवासी लाल मोहम्मद (28) पुत्र शफीक गांव के बाहर टाई कला मार्ग पर लकड़ी की ठेकी चलाता था और प्रतिदिन अपने घर से खाना खाकर रात में लकड़ी की ठेकी पर बनी मचान के ऊपर सोता था। सुबह घर जाकर नहाने धोने के बाद फिर दुकान पर वापस आ जाता था। शनिवार की रात घर से खाना खाने के बाद वह सोने के लिए अपनी लकड़ी की दुकान पर आ गया।

सुबह जब वह नहाने के लिए घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता शफीक ने अपने छोटे बेटे तौफीक को उसे बुलाने के लिए दुकान पर भेजा। जब तौफीक दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि लाल मोहम्मद मचान पर मौजूद नहीं है। मचान से दस कदम की दूरी पर पीछे उसकी लाश पड़ी हुई है। लाश को देखकर ऐसा लगता था कि उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गये हैं।

तौफीक ने तुरंत इसकी सूचना अपने पिता को दी। हत्या की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलने पर देवा पुलिस, क्षेत्राधिकारी नगर डा.बीनू सिंह मौके पर पहुंची घटनास्थल पर फॉरेंसिक लैब की टीम व डॉग स्क्वायड ने जांच की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इतिहास के तौर पर घटनास्थल पर जहांगीराबाद कुर्सी व फतेहपुर थाने की फोर्स भी बुलाई गई घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई है पुलिस को कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं जल्द घटना का खुलासा किया जायेगा।

घटनास्थल पर पुलिस को कान में पहनने वाला एक बुंदा व एक गर्म टोपी मिली है शव को देखकर ऐसा लगता था कि हत्यारे एक से अधिक होंगे हत्यारे ने धारदार हथियार से गले और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार उसकी हत्या की पुलिस में मौके पर बरामद सामान को अपने कब्जे में ले लिया है।

मौके पर बुलाई गई डॉग स्क्वायड का कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक परिसर में गया और उसके बाद मृतक के चाचा के घर पहुंचा उसके बाद मृतक के घर जाकर वापस लौट आया पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है l

मृतक लाल मोहम्मद के पिता शफीक ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को लाल मोहम्मद की शादी होनी थी जिसकी तैयारियां भी चल रही थी मृतक उनके चार बेटों में तीसरे नंबर पर था मृतक की मां गुड्डी बानो का घटनास्थल पर रो-रो कर बुरा हाल था। क्षेत्राधिकारी नगर डा.बीनू सिंह ने मृतक की मां को ढाढस बांधते हुए जल्द ही घटना का खुलासा कर हत्यारो को कठोर सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:-बस्ती में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर

 

संबंधित समाचार