रायबरेली: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, जेवरात व नकदी की पार
रायबरेली, अमृत विचार। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के भीख गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात दो घरों को निशाना बनाया है। जहां पर रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दिया घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
बीती रात जगतपुर थाना क्षेत्र के भीख गांव में श्रीमती पत्नी धर्मपाल के घर अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गए और कमरे में रखें बॉक्स में सोने का टीका, झुमका बेसर मांग बेदी मंगलसूत्र चांदी के पायजेब व दस हजार नगदी उठा ले गए। तथा रोशन पाल निवासी भीख के घर से एक टच मोबाइल व रेडियो उठा ले गए घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा पीड़िता श्रीमती निवासी भीख ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उधर पीड़िता का कहना है। किया चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। थानेदार बबिता पटेल ने बताया है की तहरीर मिली है जांच करा कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बस्ती में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर
