रामपुर : मामूली बात में युवक को लाठी डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, दो पर रिपोर्ट
रामपुर, अमृत विचार। रंजिश के चलते दो लोगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी हरपाल सिंह का कहना है, उसका गांव के ही रहने वाले अरविंद से किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है।
आरोप है दो दिसंबर को वह दोपहर के समय खाना खाने के लिए घर जा रहा था कि रास्ते में अरोपी अरविंद और लोकपाल ने उसको रोककर गाली गलौच करते हुए उसको पीटकर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।
पीड़ित को पास के ही अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाया गया। बाद में उसने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें : पुराने काले इतिहास को भुलाने का वक्त आ गया: अनुप्रिया पटेल
