लखनऊ : कांग्रेस की हार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया सनातन का “श्राप”
लखनऊ, अमृत विचार। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी से हार का सामना करना पड़ा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ तीन राज्यों में भाजपा आएगी है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस लीड कर रही है। मिजोरम में हुए चुनाव के नतीजे कल जारी किये जायेंगे। कांग्रेस की हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया के जरिये बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि सनातन का श्राप ले डूबा।
गौरतलब है कि अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आचार्य प्रमोद लगातार सवाल खड़ा करते रहते हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि पार्टी में कुछ नेता ऐसे हैं जो हिन्दू धर्म को लेकर गलत धरना रखते हैं और वो इसका विरोध करते हैं।
सनातन का “श्राप”
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) December 3, 2023
ले डूबा.
वहीं दूसरी तरफ भाजपा की जीत को लेकर यूपी में कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसके पीछे ईवीएम पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर चिंतन करने के जरूरत है। सभी राजनैतिक दल चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर सवाल उठा चुके हैं। इस देश के लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा और विश्वास बना रहे। इसीलिए ईवीएम पर मंथन करने और हटाने की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि जमीन पर जनता का रुख और मंशा अलग है। लेकिन जब चुनाव की मतगणना शुरू होती है और परिणाम आते हैं तब ईवीएम कुछ अलग बोलती है। ऐसे में ईवीएम पर चिंतन करने की जरूरत है। इसे देश भी चाहता है और हम भी चाहते है।
ये भी पढ़ें -Assembly Election Results 2023 : BJP की लीड पर कांग्रेस प्रवक्ता ने EVM पर उठाए सवाल, कही ये बड़ी बात
