लखनऊ : भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ता मना रहे जश्न, आतिशबाजी के बीच मोदी-मोदी की गूंज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों के अभी तक जारी चुनावी नतीजों में तीन राज्यों में अजेय बढ़त बना ली है। मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ गयी है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस लीड कर रही है। भाजपा की जीत की खुशी में कार्यकर्ता लखनऊ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जश्न मना रहे हैं। यहाँ जमकर आतिशबाजी के बीच मोदी-मोदी की गूंज सुनाई पड़ रही है। सभी जीत के लिए जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं।  

9 - 2023-12-03T151239.492

इस बीच यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है। आज पूरे आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि भारत के मन में मोदी है, मोदी के मन में भारत है। 

ये भी पढ़ें -Assembly Election Results: MP समेत इन राज्यों में भाजपा का दबदबा, उत्साह में यूपी बीजेपी नेता, बोले- भारत के मन में मोदी

संबंधित समाचार