लखनऊ : भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर किया डांस, Video में देखिये इनका उत्साह
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार पांच राज्यों में हुए चुनावों में फिर अपना दम दिखाया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा 163 सीट पर और छत्तीसगढ़ की 90 में से 53 सीट पर आगे है। इसी तरह राजस्थान में भाजपा 199 में से 111 सीट पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तेलंगाना में बढ़त बनाये है।
भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों के अभी तक जारी चुनावी नतीजों में तीन राज्यों में अजेय बढ़त बना ली है। मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ गयी है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस लीड कर रही है। भाजपा की जीत की खुशी में कार्यकर्ता लखनऊ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जश्न मना रहे हैं। यहाँ जमकर आतिशबाजी के बीच ढोल नगाड़ों के शोर में जमकर डांस हो रहा है। महिला कार्यकर्ताओं की खुशी देखते ही बन रही है। सभी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं।
लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर किया डांस, देखिये इनकी खुशी pic.twitter.com/wrHIAPXP2M
— amrit vichar (@amritvicharlko) December 3, 2023
ये भी पढ़ें -Election Results 2023: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम भाजपा कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित
