तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, कहा- ये जीत 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की...
लखनऊ। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी बहुमत मिलने पर यूपी बीजेपी में भी खुशी का माहौल है। यूपी भाजपा कार्यालय आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की आवाज से गूंज रहा है और नेता कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देते हुए जीत का जश्न मना रहे हैं।
वहीं भाजपा की इस जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत और तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का अभिनंदन किया है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 3, 2023
भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को…
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, '''आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं''।
बता दें कि अगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। बीजेपी नेता इस जीत को सेमीफाइनल के रूप में देख रहे हैं, कार्यकर्ताओं के अनुसार अगामी लोकसभा में भी बीजेपी ऐसे ही देश में जीत का परचम लहराएगी और देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
