Etawah News: सैफई आयुर्विज्ञान में बच्चे का डॉक्टरों ने इलाज करने से किया इंकार, पिता गोद में लेकर तड़पता रहा, पढ़ें- मामला
इटावा के सैफई आयुर्विज्ञान में बच्चे का डॉक्टरों ने इलाज करने से इंकार किया।
इटावा के सैफई आयुर्विज्ञान में बच्चे का डॉक्टरों ने इलाज करने से इंकार किया। इस पर पिता बच्चे को लेकर गोद में तड़पता रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
इटावा, अमृत विचार। सैफई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आठ साल के बच्चे को करीब 20 दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। बच्चे ने डर के मारे घर वालों से ये बात छुपाए रखी। धीरे-धीरे बच्चे के शरीर में रेबीज का इन्फेक्शन फैलने लगा। उसकी तबीयत दिन प्रतिदिन बिगड़ती चली गई।
रेबीज के फैल जाने से बच्चे के मुंह से झांग आने लगा तब परिजनों ने जाना वह इलाज के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में लाये। जहां डॉक्टरों ने बच्चें का इलाज करने से इनकार कर दिया। पिता गोद में लेकर सड़क पर तड़पता रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूरा मामला इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विचारपुरा का है। ग्राम निवासी कृपाल सिंह के आठ वर्षीय बेटे को 20 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। बेटे के मुंह से झाग आ रहा था। जिसको इलाज के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफ़ई में लाया जहां ओपीडी की पुरानी बिल्डिंग पांच नंबर फ्लोर पर डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया और भगा दिया।
पीड़ित अपने बच्चे को गोद मे लेकर विश्वविद्यालय के बाहर सड़क पर रोता रहा और डॉक्टरों ने उसकी एक नहीं सुनीञ इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है। मामले की जांच कराकार कार्रवाई की जाएगी।
