प्रयागराज: अशरफ की पत्नी जैनब के आलीशान बंगले की पुलिस ने कराई मुनादी, किया कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अशरफ की पत्नी जैनब के घर की रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आलिशान बंगले को कुर्क कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स के साथ धूमनगंज के हटवा में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Untitled-7 copy

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशरफ की पत्नी फरार है। इसके पहले जैनब के मायके वालों पर वक्फ की प्रॉपर्टी बेचने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा कर्मियों की दिनदहाड़े 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मामले में अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा आतीक के पत्नी शाईस्ता को भी आरोपी बनाया गया है। जो घटना के बाद से फरार चल रही है। रविवार को अशरफ की पत्नी जैनब के हटवा स्थित आलिशान बंगले की मुनादी कराते हुए कुर्क करा दिया गया। इससे पहले जैनब के मायके वालों के खिलाफ वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: गुड्डू मुस्लिम और साबिर की कटक में मिली लोकेशन, एसटीएफ रवाना - आयशा और जैनब के मकान होंगे कुर्क

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज