Kanpur News: प्रेमी संग विवाहिता फरार, परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर किया हंगामा, महिला बोली…

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में परिजनों ने प्रेमी पर लगाया होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप।

कानपुर में परिजनों ने प्रेमी पर लगाया होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर हंगामा किया। विवाहिता बोली, परिजनों ने जबरन शादी कराई, मैं प्रेमी संग ही रहूंगी।

कानपुर, अमृत विचार। 15 दिन पूर्व हुई शादी के बाद मायके वापस आई विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों की तलाश के बाद विवाहिता टाटमिल में मिली। परिजनों ने प्रेमी पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगा कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पूछताछ की तो विवाहिता ने दुष्कर्म के बात सिरे से नकारते हुए प्रेमी संग रहने की बात कही। करीब तीन घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद विवाहिता के परिजन प्रेमी संग शादी को राजी हुए।

नौबस्ता थानाक्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती का विवाह 15 दिन पूर्व हुआ था। चार दिन पहले विवाहिता ससुराल से मायके आई थी। रविवार को विवाहिता के सुसरालीजन उसे लेने के लिए आने वाले थे। तभी विवाहिता मौका देखकर घर के पास रहने वाले प्रेमी संग फरार हो गई। ससुरालीजन विवाहिता को लेने पहुंचे, लेकिन वह घर पर नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

काफी देर तक तलाश करने के बाद भी न मिलने पर विवाहिता के परिजन उसके प्रेमी के घर पहुंचे। घर पर युवक के न मिलने विवाहिता के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी तलाश के बाद विवाहिता अपने प्रेमी संग टाटमिल में मिली। विवाहिता के परिजन दोनों के लेकर नौबस्ता थाने पहुंचे और युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पुलिस ने पूछताछ की तो विवाहिता ने दुष्कर्म की बात नकारते हुए परिजनों पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन परिजनों ने जबरन शादी कर दी। थाना प्रभारी जगदीश कुमार पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म की बात गलत है। युवती के प्रेम संबंध थे, दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया है।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast Kanpur: सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश… ठंड बढ़ी, लोग घरों में होने लगे पैक

 

संबंधित समाचार