कब्जा कर बेच दी वक्फ बोर्ड की करोड़ों की जमीन, अशरफ की पत्नी जैनब और उसके भाइयों पर कार्रवाई की तैयारी, जानें मामला
प्रयागराज, अमृत विचार। मरहूम माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब और उसके भाइयों के खिलाफ वक्फ बोर्ड की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और उसके भाइयों पर वक्फ बोर्ड की सौ करोड़ से ज्यादा कीमत की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जैनब के भाइयों ने जमीन बेच दी थी।
इस मामले को लेकर पूरामुफ्ती थाना इलाके में अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा, साले सद्दाम, जैद, सिलवी, नईम, तारिक सहित अन्य के खिलाफ 18 नवंबर को केस दर्ज किया गया था। इस मामले में शिकायतकर्ता वादी माबूद अहमद उर्फ मन्नू ने वक्फ बोर्ड से की है।
जानकारी के अनुसार, वक्फ की कब्जा की गई जमीन की अनुमानित कीमत 100 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। अशरफ किसी समय बोर्ड की जमीन पर महल बनवा रहा था। फिलहाल इस मामले की जा रही है। माबूद अहमद ने इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से भी की है।
माबूद अहमद ने सितंबर 2020 में वक्फ की जमीन कब्जा करने के विरोध में शिकायत प्रयागराज में अधिकारियों से की थी। माबूद ने इसमें कहा कि मरहूम अतीक अहमद, उसके छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के भाई सद्दाम, जैद, तारिक ने अकबरपुर सल्लाहपुर जीटी रोड से सटी सुन्नी वक्फ बोर्ड नंबर 67 के नाम दर्ज कई बीघा भूमि को कब्जा कर लिया था। इस प्रकरण को लेकर गठित की गयी टीम ने जांच शुरु कर दी है।
यह भी पढ़ें:-बलिया: बोलेरो और ट्रक में टक्कर, दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
