हरदोई: ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग, छात्राओं ने दिखाई ताकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीईओ सुरसा और ज़िला व्यायाम शिक्षिका ने किया शुभारंभ

हरदोई। ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुरसा ब्लाक के सभी न्याय पंचायत के स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बीईओ सुरसा सीमा गौतम और जिला व्यायाम शिक्षिका शिमला सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जबकि अध्यक्षता कोढ़वा के प्रधान पवन मिश्रा ने की।

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में बहरैया की स्वाती और 200 मीटर की दौड़ में ओदरा पचलाई की गरिमा ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बहरैया और बालक वर्ग की प्रतियोगिता में लालपालपुर की टीम अव्वल रही। 

उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में लालपालपुर प्रथम और रघुनाथ पुरवा द्वितीय रहा। इसके अलावा बालक और बालिका वर्ग की तमाम प्रतियोगिताओं में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। बीईओ सुरसा सीमा गौतम ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद भी जरूरी होता है, इससे बच्चों के शरीर का विकास होता है। 

शरीर चुस्त रहेगा तो बच्चों का मस्तिष्क बेहतर ढंग से काम करेगा, जब मस्तिष्क अच्छा काम करेगा तो बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई करेंगे। इस दौरान ब्लाक व्यायाम शिक्षक संदीप वर्मा, सुनील कुमार सिंह, सियाराम शर्मा, अनिल कुमार शर्मा,मंजू वर्मा और ब्रजेश कुमार सिंह आदि का भरपूर सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार