लखनऊ : ठंड के चलते से बिजली की मांग बढ़ने के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

15,752 मेगावाट रही बिजली की अधिकतम मांग

लखनऊ, अमृत विचार। बारिश के चलते स्थानीय खराबी के कारण सोमवार को प्रदेश में बिजली की मांग कुछ घट गई, पर ठंड बढ़ने पर आने वाले दिनों में बिजली की मांग बढ़ने के आसार हैं। पावर काॅरपोरेशन के अफसरों के मुताबिक जाड़े के मौसम में मांग को पूरा करने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को प्रदेश में अधिकतम बिजली की मांग 15,752 मेगावाट व न्यूनतम मांग 9450 मेगावाट रिकार्ड की गई। शाम के वक्त लगभग 14 हजार मेगावाट बिजली की मांग हो रही थी। पावर काॅरपोरेशन के अनुसार मांग के अनुसार निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पूरे प्रदेश में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। 

काॅरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार की ओर से 30 नवंबर को जारी समय सारिणी के अनुसार जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों व नगर पंचायत क्षेत्रों में 21 घंटे 30 मिनट, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, कृषि फीडरों पर 10 घंटे व बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। काॅरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि ठंड बढ़ने पर राहत देने वाले बिजली उपकरणों का प्रयोग होने से बिजली की मांग बढ़ने के आसार हैं, ऐसे में बिजली उपलब्धता की तैयारी पूरी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें -गोरखपुर: ट्रेन के Ladies coach में युवक ने किया सुसाइड, नहीं हो सकी पहचान

संबंधित समाचार