अयोध्या में सम्मानित किए गए ब्लॉक नोडल, मेंटर्स और जिला सह प्रभारी
अयोध्या, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बालक बालिकाओं के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभागिता के लिए ब्लॉक मेंटर्स को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार रॉय व वित्त एवं लेखाधिकारी रविंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
सह प्रभारी मनीष देव ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2023-24 और 2024-25 के लिए जनपद से प्रदेश में रिकॉर्ड आवेदन कराने पर ब्लॉक नोडल विद्या यादव, अनूप मल्होत्रा, विभा रानी, मंजेश मौर्य, पंकज कनौजिया, निवेदिता उपाध्याय, करिश्मा गौड़, असगर अली, प्रशांत सिंह, शकील अहमद, शिप्रा श्रीवास्तव, विवेक सिंह को एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2024-25 अंतर्गत बच्चों को ऑनलाइन तैयारी कराने हेतु मेंटर में कार्य करने वाले शिक्षक संतोष कुमार (एआरपी), विभा रानी, रीता मालवीय, सौम्या गुप्ता, विद्या यादव, प्रशांत सिंह, पंकज कुमार कनौजिया, शिप्रा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। जिला सह प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे जिला समन्वयक आदर्श सिंह एवं शिक्षक मनीष देव को भी सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : अखिलेश यादव को इस मामले में मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक
