Allahabad university : हॉस्टल के छात्रों में मारपीट, जमकर हुई बमबाजी
प्रयागराज, अमृत विचार। राजनीति का गढ़ कही जाने वाली इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जीएन झा और एसएसएल हॉस्टल के छात्रों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों के बीच पथराव और जमकर बम भी चले। सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स और पीएसी ने मोर्चा संभाला तो सभी छात्र मौके से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में करीब सौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर की है।
जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज थानांतर्गत जीएन झा और एसएसएल हॉस्टल के छात्रों के बीच रात एक बजे पथराव शुरु हो गया, इसके बाद दोनों तरफ से कई बम फेंके गए। बम की आवाज से आसपास का इलाका दहल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों हॉस्टल के छात्र भाग निकले। मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जिससे बमबाजी और पथराव करने वालों तो पहचान हो सके। पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है।
मामले में नाका चौकी प्रभारी की ओर से खुद तहरीर देकर लगभग 100 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बलवा, बमबाजी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में एसीपी राजेश यादव का कहना है कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि दिन में छोले भटूरे की दुकान पर किसी बात को लेकर दोनों हॉस्टल के कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर रात में झगड़ा हुआ या कोई अन्य विवाद था ये उपद्रव में शामिल लड़कों के पकड़े जाने के बाद पूरा मामला साफ हो सकेगा।
ये भी पढ़ें -Atiq-Ashraf में थी खींचतान - अशरफ ने अलग किया था जमीन का कारोबार, जैनब संभाले थी वसूली की कमान
