लीबिया ने 147 अवैध प्रवासियों को नाइजीरिया वापस भेजा, 122 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिपोली। लीबिया के अवैध प्रवासन नियंत्रण विभाग ने सोमवार को कहा कि उसने 147 अवैध प्रवासियों को नाइजीरिया वापस भेज दिया है। यह जानकारी सिन्हुआ ने मंगलवार को दी। विभाग के सूचना एवं दस्तावेज कार्यालय के प्रमुख फथी श्नेब्बूने कहा, “नाइजीरिया के 147 अवैध प्रवासियों के एक समूह को त्रिपोली मिटिगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उनके देश भेज दिया गया।” 

उन्होंने कहा कि निर्वासित प्रवासियों में 122 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल हैं। श्नेब्बू ने कहा कि वे प्रवासी आपराधिक समूहों में शामिल थे और मादक पदार्थों की तस्करी, आग्नेयास्त्रों की तस्करी और वेश्यावृत्ति को अंजाम देते थे।

 2011 में दिवंगत नेता मुअम्मर अल-गद्दाफ़ी के शासन का पतन होने के बाद से देश में अस्थिरता और अराजकता की स्थिति हो गई जिसके कारण कई प्रवासियों, अधिकांश अफ्रीकियों, ने लीबिया से यूरोपीय तटों तक भूमध्य सागर पार करने का विकल्प चुना। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, इस वर्ष अब तक कुल 15,057 अवैध प्रवासियों को बचाया गया है और लीबिया में वापस लाया गया है।

ये भी पढ़ें:- इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद और मिले शव, मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 होने की आशंका

संबंधित समाचार