बहराइच: स्टाफ नर्सों को मिला नियुक्ति पत्र तो खिल उठे चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर और नानपारा विधायक के साथ डीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र

बहराइच, अमृत विचार। आयोग की ओर से बहराइच मेडिकल कॉलेज को 139 स्टाफ नर्स मिले हैं। इनमें से 76 स्टाफ नर्सो को मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर और नानपारा विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष और डीएम ने नियुक्ति पत्र बांटे। नियुक्ति पत्र पाकर स्टाफ नर्सो के चेहरे खिल उठे। सभी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का भरोसा दिया।

आटोनामिक मेडिकल कॉलेज बहराइच में मंगलवार को स्टॉफ नर्सों को नियुक्ति पत्र वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक सदर बहराइच अनुपमा जायसवाल, नानपारा राम निवास वर्मा रहें। 

अतिथियों के साथ जिलाधिकारी मोनिका रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व अन्य अतिथियों ने महाराजा सुहेलदेव स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण कार्यक्रम को देखा। इसके उपरान्त जनप्रतिनिधियों, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी व अन्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर जनपद में नवनियुक्त 76 स्टाफ नर्सो को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। 

मालूम हो कि जनपद के लिए कुल 139 स्टाफ नर्सो का चयन किया गया है। जिसमें से कार्यक्रम स्थल महाराजा सुहेलदेव स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 76 स्टाफ नर्सो को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। 

प्रदेश के स्वास्थ्य केन्द्रों को संसाधनों से लैस किया गया है प्रदेश वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही है। प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में मेडिकल कालेज की स्थापना की जा रही है। स्टॉफ नर्सों द्वारा नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी जताई गई। सभी ने बेहतर स्वास्थ्य देने की बात कही। इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कालेज संजय खत्री, सीएमएस डॉ एमएम पाण्डेय, चिकित्सालय प्रबन्धक रिजवान सहित मेडिकल कालेज के शिक्षण, स्टाफ, नवनियुक्त स्टाफ नर्स तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ गायब हुआ ठेकेदार, केस दर्ज

संबंधित समाचार