Fatehpur News: प्लॉट देने के नाम पर भूतपूर्व सैनिक से की 19 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में प्लॉट देने के नाम पर भूतपूर्व सैनिक से की 19 लाख की ठगी।

फतेहपुर में प्लॉट देने के नाम पर भूतपूर्व सैनिक से की 19 लाख की ठगी। एक साल बाद बाद कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ।

फतेहपुर, अमृत विचार। शहर में भूतपूर्व सैनिक से एक आरोपी ने प्लॉट देने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये हड़पने के बाद वह बैनामा नहीं करा सका। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर मोहल्ला निवासी सैय्यद महफूज अहमद काजमी ने बताया कि वह फौज में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2022 में मोहल्ला इमामगंज में एक प्लाट खरीदने का सौदा 25.84 लाख रुपये में किया। छोटी बाजार निवासी प्लाट स्वामी अब्दुल रहमान हमजा को उन्होंने 19 लाख रुपये बैंक के माध्यम से दे दिए।

इसके बावजूद प्लाट स्वामी ने अब तक उनके नाम पर बैनामा नहीं किया। प्लाट का बैनामा नहीं करने पर रुपये वापस मांगे, लेकिन वह भी नहीं किया। उन्होंने कोतवाली पुलिस और एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली एसबी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी प्लाट मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: मकान की छत भरभराकर गिरी, टला बड़ा हादसा, पीड़ित और लोगों ने लगाए ये आरोप

संबंधित समाचार