लखनऊ : महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के ठाकुर गंज इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घर में महिला का शव चादर में लिपटा हुआ मिला है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से महिला का पति फरार है।

दरअसल, ठाकुर गंज स्थित रोशन नगर इलाके में आनंदेश्वर नाम का शख्स अपनी पत्नी संध्या और दो बच्चों के साथ रह रहा था। जहां पर मंगलवार को संध्या का शव चादर में लिपटा हुआ मिला है। पुलिस के मुताबिक संध्या की गला रेत कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है मंगलवार सुबह जब महिला का बड़ा बेटा तनिष्क सोकर उठा तो मां को घर में न पाकर उसने खोजबीन शुरू की साथ ही घर के अन्य सदस्यों को फोन कर बुला लिया ।  इस दौरान संध्या का शव एक कमरे में चादर से लिपटा हुआ दिखाई पड़ा। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। पुलिस ने आशंका जताई जा रही कि महिला की हत्या उसके पति आनंद ने की है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : घर छोड़ने को तैयार नहीं भीखमपुर के लोग, प्रशासन ने बिजली पानी के कनेक्शन काटे

संबंधित समाचार